फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छत की हुक से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव में शनिवार को सुबह विवाहिता का शव कमरे में पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किशन का विवाह 11 जून 2024 को सारी जहांगीर पट्टी निवासी राम बिशुन की बेटी विजयलक्ष्मी के साथ हुआ था। पति किशन थाने पर चौकीदारी करने के साथ ही घर पर एक परचून की दुकान भी चलाता था।
मृतका शाहगंज स्थिति एक इंस्टीट्यूट से जेएनएम की पढ़ाई भी कर रही थी। बेटी की पढ़ाई की इच्छा देखते हुए मृतका के पिता ने ही नाम लिखवाने के लिए पैसे भी दिए थे। पति किशन शनिवार सुबह ड्यूटी पर थाने चला गया। कथित तौर पर कुछ देर बाद पड़ोस की एक महिला कोई सामान खरीदने आई तो मृतका की सास संध्या ने उसे बहू को जगाकर सामान लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

महिला जैसे ही विजयलक्ष्मी के कमरे में पहुंची वह चीख पड़ी। विजयलक्ष्मी का शव बेड पर पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दी। शव को कब्जे में लेकर ससुराल पक्ष से पति किशन, ससुर दूधनाथ, सास संध्या,ननद नेहा को हिरासत में ले लिया।
मृतका के पिता दूधनाथ की तहरीर में आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुर दूधनाथ, पति किशन, सास संध्या तथा ननद नेहा उसे प्रताड़ित करते थे। विजयलक्ष्मी की हत्या कर आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मृतका के पिता दूधनाथ की तहरीर पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें