फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोर्ट ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट की अदालत ने जफराबाद थाना क्षेत्र शेखवाडा निवासी आरोपी निसार, मोहम्मद तालीम उर्फ साहेब, मोहम्मद जीशान, संजीदा बेगम के विरुद्ध हत्या कामुकदमा दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष जफराबाद को दिया। प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने को कहा है। वादिनी मुकदमा नगीना बेगम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में 173 (4) बीएनएसएस के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि आरोपी मेरे परिवार के हैं। आरोपी निसार, मोहम्मद तालीम उर्फ साहेब, मोहम्मद जीशान व संजीदा बेगम ने मेरे लड़के पर अवैध शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाकर 3 अक्तूबर 2024 की शाम 8:30 बजे पिटाई कर दी थी। मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था। इसके बाद वादिनी का लड़का रात 11 बजे जनरल स्टोर के अंदर करकट में लगे एंगल से गमछे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ पाया गया था। वादिनी ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर व मुख्यमंत्री तथा उच्च अधिकारियों को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कोर्ट में वाद दाखिल किया था। कोर्ट ने थाने से आख्या तलब करके बहस सुनने के बाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष जफराबाद को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें