फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इलाज कराने मुंबई गए हैं दंपती, घर का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जौनपुर जंक्शन के पीछे महाराणा प्रताप कालोनी में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए आठ लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार एक महीने से हार्ट की बीमारी का इलाज कराने के लिए मुंबई गया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक लाइन बाजार थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप कालोनी सेक्टर नंबर 2 में संकठा प्रसाद शुक्ल का घर है। यह मुंबई से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह पत्नी के साथ रहते है। पिछले एक माह से वे पत्नी के साथ अपने बेटे संदीप कुमार शुक्ला के पास मुंबई में हार्ट का इलाज कराने गए थे। मकर संक्रांति की रात्रि बुधवार चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। 75 हजार नकद समेत करीब सात लाख के सोने, चांदी के जेवर उठा ले गए। सुबह पड़ोसी टहलने निकले तो देखा कि गेट का दरवाजा टूटा है। उन्होंने इसकी सूचना संकठा प्रसाद शुक्ला को दी। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के घर के बगल संजय सिंह के यहां भी बीते दो दिन पहले चोरी हुई थी।
पीड़ित संजय सिंह ने कहा कि मैं मुंबई से आने का प्रयास कर रहा हूं लेकिन टिकट नहीं मिल रहा है। लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि चोरी की जांच जारी है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तार की ली जाएगी। रात में मोहल्लों में पुलिस का पहरा तेज रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें