फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी निजी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर ही रही थी कि अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराई। देर रात उसकी हालत में सुधार हुई तो युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया। नगर में हुई विभिन्न चोरी की घटना के संदेह पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह तहसील गेट से भाई की दुकान पर बैठे युवक को हिरासत में लिया था। युवक की हालत खराब होने की सूचना पर उसके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। परिजनों ने पुलिस पर पूछताछ के दौरान प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शाहगंज सुधीर कुमार आर्या ने युवक को प्रताड़ित किए जाने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें