फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 2.24 करोड़ की लागत से सुधरेगी 22 सड़कों की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बदहाल हैं। जिसपर चलना दुर्घटना को दावत देने जैसा है। इसको सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए पूर्वांचल विकास निधि जिलांश योजना अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्रों में 22 सड़कों का दशा सुधारी जाएगी। इसके लिए दो करोड़ 24 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कहने को तो ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल है, लेकिन कई सड़कों की बिगड़ी सूरत लोगों को दर्द देती है। बदहाल सड़कों पर जहां मरीजों को ले जाने में दिक्कत होती वहीं स्कूल के विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को भी आवागमन में परेशानी होती है। लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते है। अब इन सड़कों को सुधारने की पहल की जा रही है। बीते दिनों मुगराबादशाहपुर, मल्हनी, मडियाहूं विधान सभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों का सर्वे किया गया था। पता चला कि 22 सड़कें बदहाल हैं। इनको ठीक कराने का प्रस्ताव बनाकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंप दिया। इसके लिए दो करोड़ 24 लाख का बजट जारी हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मटियाही जोगीपुर लालमनि के चक से पाल बस्ती तक इंटरलॉकिंग कार्य, भसोट गांव में प्रदीप गुप्ता के घर से लालचंद्र के घर तक, रामनगर डेवढि़या रामनगर बरहतता मेन रोड से नन्हकूराम के चक से अजय के विद्यालय तक, ग्राम जयपालपुर रामसिंह पटेल के घर से शिव मंदिर तक, ग्राम चकनावाबाद सभा बिंद के दुकान से मुन्ना व फौजदार के घर तक, ग्राम सभा सुल्तानपुर (बरई का पूरा पहाड़ पट्टी) रामबहादुर के घर से पिंटू सिंह के मशीन तक, चकनवाबाद बृजमोहन गुप्ता के चक से अमृत लाल के घर होते हुए विजय भान गुप्ता के घर तक समेत 22 सड़कों की इंटरलाकिंग समेत अन्य कार्य किया जाएगा। मुंगराबादशाहपुर, मल्हनी, मडियाहूं विधानसभा क्षेत्र में 22 सड़कें इंटरलाकिंग समेत अन्य कार्य कराया जाएगा इसके लिए दो करोड़ 24 लाख की बजट जारी कर दिया गया हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।- दिलीप कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें