फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: थाने में फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी, आश्वासन लेकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थानों पर शनिवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सरायख्वाजा थाना पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया। जिसमें थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा थाना परिसर में फरियादियों की फरियाद सुनी। थाना दिवस पर छह प्रार्थना पत्र आए थे जिसमें दो मामलों का निस्तारण हुआ बाकी चार मामलों में फरियादी लौट गए। बदलापुर कोतवाली परिसर में नायब तहसील बृजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पांच लोगों ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर एक भी शिकायत के प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

नेवढि़या थाना परिसर में एसडीएम मड़ियाहूं लालबहादुर की अध्यक्षता में समाधान दिवस में भूमि संबंधित कुल दस प्रार्थना पत्र पड़ा, जिसमें छह प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में 12 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े, इसमें किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। शाहगंज कोतवाली प्रांगण में तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों द्वारा कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से मौके पर एक का निस्तारण हुआ। केराकत कोतवाली परिसर में तहसीलदार केराकत अमित त्रिपाठी की अध्यक्षता में पांच प्रार्थना पत्रों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ केराकत गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

केस-वन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन बस्ती गांव के रामचेत यादव का आरोप है कि उनके पड़ोसी के द्वारा जमीन पर अवैध रूप से छप्पर रखा हुआ है। जिस पर एक दिन हुए विवाद में पड़ोसी के द्वारा छप्पर को गिराकर उसमें आग लगा दी गई और उल्टा ही एफआईआर दर्ज करा दिया। कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को की लेकिन न कोई सुनवाई हो रही है न मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


केस-टू सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के रामलखन यादव का आरोप है कि उनके पड़ोसी के द्वारा भूमि विवाद का मामला है। अब तक कई बार प्रार्थनापत्र दे चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें