मुफ्तीगंज क्षेत्र के रामपुर गांव में बने तालाब का निरीक्षण करने पंहुचे ग्रामीण विकास संयुक्त आय
- फोटो : JAUNPUR
मुफ्तीगंज। ग्रामीण विकास के संयुक्त आयुक्त मनरेगा महेश नारायण पांडेय ने जिले के तीन ब्लाक डोभी, केराकत और मुफ्तीगंज ब्लाक का निरीक्षण किया। मुफ्तीगंज के रामपुर गांव में बने तालाब का निरीक्षण किया।
मनरेगा से तालाब के सुन्दरीकरण के लिए 13 लाख 82 हजार रूपये स्वीकृत हुआ था। जिसमें 7 लाख 27 हजार रूपये भुगतान कर दिया गया है। कार्य कराने के पहले बोर्ड नहीं लगा गया था। बोर्ड का बिना एमबी किए भुगतान कर दिए जाने पर जेई कपिलदेव यादव को फटकार लगाया। धन रिकवरी कराने का आदेश दिया। इसके बाद मुर्तजाबाद में मनरेगा पार्क की जांच की। देवाकलपुर में बकरी घर का निरीक्षण किए और हनुआडीह में सिचाई की नाली की जांच किया। आयुक्त ने बताया कि जहां जांच किए वहां वहां संतोष जनक कार्य था लेकिन रामपुर का कार्य संतोष जनक नहीं होने के कारण इनकी फाइल रनिंग में डाल दी जा रही है। बोर्ड का बिना एमबी का भुक्तान होने पर बोर्ड की रिकवरी किया जाएगा। उनके साथ अधीक्षण अभियंता वाराणसी भूपेंद्र सिंह ,आरके सिंह, खंड विकास अधिकारी लालब्रत यादव, रचित कपूर मिश्र व ब्लाक के अदिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।