जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति का धरना सोमवार को एसपी से वार्ता के बाद 11 दिसंबर तक स्थगित कर दिया। प्रतिनिधि मंडल और एसपी के बीच हुई वार्ता के बाद समिति ने घरना स्थगित करने का निर्णय लिया। मामला को संज्ञान में नहीं लेने पर 14 दिसंबर को बैठक कर अधिवक्ता आंदोलन पर फिर विचार करेंगे।
डीएम की पहल पर अधिवक्ता समिति का प्रतिनिधि मंडल समिति के सोमवार को समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव की अध्यक्षता में एसपी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने बरसठी थाने पर तैनात दो सिपाहियों का काम रोकर उन्हें थाने से संबद्ध करने, पुुलिस की भूमिका की जांच कराने की मांग की। जिस पर एसपी ने सहमति जताई। एसपी ने विकास पांडेय के मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर से कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री आनंद मिश्र, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जगत नारायण तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, यूपी सिंह, केडी सिंह, जयंत्री प्रसाद मिश्र, बृजेश यादव आदि मौजूद थे।