फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग

Tue, 28 Apr 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में आग लगने से सरायहरखू स्टेशन के पास अफरातफरी मच गई। पहले तो रेलवे के कर्मचारियों ने बाल्टी से पानी डालकर आग को कंट्रोल किया, बाद में पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। सात घंटे देरी से ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही। रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन खड़ी होने के कारण धनियामऊ-हैदरपुर मार्ग सात घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन


वाराणसी की तरफ से लखनऊ की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी सोमवार की रात में करीब तीन बजे सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो चालक आरके मौर्या ट्रेन रोक कर मेमो देने के लिए स्टेशन मास्टर के पास गए। वह लौटने लगे तो देखा गाड़ी के एक वैगन से तेज धुआं उठ रहा था। यह देख चालक ने स्टेशन मास्टर और गार्ड को खबर देते हुए गाड़ी को आगे बढ़ाकर आउटर पर खड़ी कर दिया।

जिस वैगन में आग लगी थी उसे धनियांमऊ-हैदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास लाकर चालक ने गाड़ी रोक दिया। चालक ने ऐसा इसलिए किया ताकी फायर ब्रिगेड आसानी से वहां पहुंच सके। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद रेलवे के कर्मचारी और गांव के लोग खुद बाल्टी से पानी लाकर आग को को कंट्रोल कर लिया। सुबह करीब सात बजे फायर ब्रिगेड पहुंचा और थानाध्यक्ष बक्शा भी पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया और आसपास वाले वैगन को भी बानी की बौछार से ठंडा किया। करीब दस बजे गाड़ी को यहां से आगे के लिए रवाना किया गया। स्टेशन के पास डबल लाइन होने के कारण इस दौरान रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। मालगाड़ी के गार्ड आरके पाल ने बताया कि वरुणा एक्सप्रेस को सुबह निर्धारित समय से ही यहां से निकाल दिया गया। दूसरा ट्रैक खाली होने के कारण रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें