फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है शहर

विज्ञापन
जेसीज से ओलन्दगंज रोड की फोटो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शहर संवर रहा है। भागदौड़ भरे शहर में सुकून लायक जगह भी बनाई जा रही है। जेसीज चौराहे-ओलदगंज मार्ग का कायाकल्प होगा। इसके लिए 2.67 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंडलायुक्त ने मंजूरी दे दी है। गोमती के तट और शाही किले के पीछे सुकून की जगह बनाई जा रही है। सड़क किनारे लोगों को बैठने के लिए चबूतरे भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

शहर का कायाकल्प किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों और व्यापारियों की मदद शहर की सूरत बदली जा रही है। गोमती नदी के बगल स्थित जनपद के ऐतिहासिक धरोहर शाही किला के पीछे सद्भावना-किला मार्ग पर खाली पड़े जगह को साफ करा दिया गया है। इसके साथ ही सड़क किनारे इस स्थल को दिल्ली में जगह-जगह बने छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर यहां भी बनाने का काम किया जा रहा है। साथ ही यहां लोगों के बैठने के लिए चबूतरा भी तैयार कराया जा रहा है। इसके अलावा, ग्रेनाइट और शोभादार पौधे आदि लगाए जाएंगे। इस स्थल को सेल्फी प्वाइंट के भी रूप में बनाया जाएगा। इसी तरह लोहिया पार्क, अंबेडकर पार्क समेत कई स्थानों पर सेल्फी प्लाइंट बनाए गए। गोमती नदी के दोनों तरफ घाट विकास कार्य चल रहा है। सद्भावना पुल से हनुमान घाट होते से बजरंग घाट तक 650 मीटर के दायरे में लखनऊ के रीवर फ्रंट डेवलपमेंट की तर्ज पर कार्य हो रहा है। इसके लिए शासन ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन-नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 8.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। वहीं, पर्यटन विभाग से शाही पुल के पास स्थित हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, काली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर का पर्यटन विकास किया जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके तहत, नदी के तट पर घाट डेवलपमेंट कार्य चल रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग से छह करोड़ 75 लाख 27 हजार तो शास्त्री से पुल के पास हनुमान मंदिर का एक करोड़ 16 लाख 20 हजार रुपये में कायाकल्प कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ऐसे में यहां घाट डेवलपमेंट कार्य पूरा होने से लोगों का आना-जाना शुरू हो जाएगा। नदी किनारे वाराणसी के अस्सी घाट की तरह नजारा देखने को मिलेगा। दूसरी ओर शहर के प्रमुख मार्गों में शुमार जेसीज से ओलंदगंज मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 2.67 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे मंजूरी के लिए कमिश्नर वाराणसी के समक्ष रखा गया था, जो पास हो गया है। तकरीबन आधा किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के बीच में डिवाइडर और लाइटिंग भी कराया कराई जाएगी। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख तिराहे का जनसहयोग से कायाकल्प कराया जा रहा है।
शहर में विकास के विकास कराए जा रहे हैं। जेसीज से ओलदगंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दिए गए प्रस्ताव पर कमिश्नर के स्तर से अनुमति मिल गई है। शहर के तिराहे-चौराहों का कायाकल्प कराया जा रहा है। सड़कों के बीच लाइटिंग भी कराई जाएगी। -रजनीश राय, एडीएम (भू-एवं राजस्व), नोडल अधिकारी शहर,

किला के पीछे किया गया सुंदरीकरण। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें