फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अपहरण के बाद कर दी गई थी बालक हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव के तालाब में सोमवार को अपहृत बालक का सिर कटा शव क्षत-विक्षत मिलने के मामले में मंगलवार को पीएम रिपोर्ट सामने आई। जिसमें खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या पखवाड़ा पूर्व ही की जा चुकी थी। दूसरे दिन क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गांव निवासी आसमां बानो पत्नी शारुल्ला का छह वर्षीय पुत्र अरबाज चार अक्तूबर को गांव के राम जानकी मंदिर पर खेलते समय लापता हो गया था। मां ने घटना की तहरीर थाने पर देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कराया था। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की तरफ शौच को गए थे। जहां उठ रही दुर्गंध से वह तालाब की ओर गए तो पानी में बालक का धड़ औंधे मुंह पड़ा था। सिर गायब था। बालक का शव होने की आशंका में उसकी मां को भी बुलाया गया। सिर विहीन शव पानी से बाहर निकाला गया। पानी में तलाश के बाद सिर भी मिल गया। मां अपने बेटे के कपड़ों से उसकी पहचान कर फफक पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसमां बानो ने जेठ नुरुल्लाह व उनके पुत्र अकबर, हैदर उर्फ मजनू और असगर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कहा कि पुलिस ने अपहरण का केस तो दर्ज किया, लेकिन उसकी तलाश के लिए कोई प्रयास नहीं किया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हत्यारों ने अरबाज के धड़ और सिर को अलग-अलग तालाब के पानी के भीतर मिट्टी में दफना दिया था। ऊपर की मिट्टी हट जाने से शव पानी में तैरने लगा। वहीं तालाब के किनारे स्थित एक निजी स्कूल की दीवार पर टाइप किया हुआ दो पन्ने का धमकी भरा पत्र चस्पा किया मिला। जिसमें पैसों के लेन देन का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें