मछलीशहर में कार्यक्रम को संबोधित करते स्वामी प्रसाद मौर्या। संवाद
अपना समाज पार्टी की ओर से सोमवार की देर शाम बरबसपुर गांव स्थित सम्राट अशोक भवन में अपना समाज पार्टी की ओर से संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा का आयोजन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार जुमलेबाजी के बल पर चल रही है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपना समाज पार्टी के तत्वाधान में संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा का आयोजन किया गया है।
यह यात्रा पूरे प्रदेश में होगी। कार्यक्रम में धर्मेंद्र मौर्य, सौरभ मौर्य, आदर्श मौर्य, जनार्दन मौर्य, दिलीप मौर्य सहित सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।