चन्दवक क्षेत्र का बलुई स्थित श्मशान घाट भी डूबा। संवाद
जौनपुर। नदियों के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। बदलापुर क्षेत्र में पीली नदी का जलस्तर सात दिन बाद भी कम नहीं हुआ है। कस्तूरीपुर-दुगौली कला के बीच बना रपटा पुल अभी भी डूबा है। इससे 12 गांवों का आपस में संपर्क टूटा है। वहीं, चंदवक क्षेत्र में गोमती नदी का पानी रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच गया है। बलुई गांव का श्मशान घाट और शाही पुल के पास बना गोमतेश्वर महादेव मंदिर भी डूब गया है। इसके साथ ही अन्य सभी घाटों की सीढि़यां जलमग्न हो गई हैं। 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रहीबदलापुर। तेज बारिश के कारण करीब सात दिन पहले पीली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। कस्तूरीपुर-दुगौली कला के मध्य बना रपटा पुल पानी में डूब गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय ने कटीले तार लगवाकर पुल से आवागमन बंद करा दिया था। सात दिन बाद भी जलस्तर कम नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।