फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दर्शनार्थियों की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, सात घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 731 स्थित मरगूपुर गांव में सोमवार की शाम एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें सवार सभी सात लोग घायल हो गए। सभी लोग महाकुंभ स्नान के बाद वाराणसी से अयोध्या जा रहे थे। सभी को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र प्रांत के चंदरपुर जनपद के गांधी चौक थाना क्षेत्र के कंदरपुर निवासी रोहित 27, पवन कुमार 30, प्रदीप वंदे 17,चेतराज 24, मयूर पवार 26, मयूर पवार 28 व हर्षल 26 महाकुंभ स्नान के बाद वाराणसी दर्शन कर अयोध्या जा रहे थे। उक्त स्थल पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप वंदे,मयूर पवार व हर्षल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें