जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
मुबारकपुर थाना परिसर में नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां एक दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बरदह थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। एअहरौला में राजस्व से संबंधित 30 मामले आए। नायब तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, जीयनपुर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में 14 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। संवाद