फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन

Wed, 12 Aug 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग  व्यापार मंडल मल्हनी के तत्वावधान में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के लाइसेंस  व पंजीकरण  शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम मल्हनीबाजार स्थित हनुमान  मंदिर पर हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने  किया। उन्होंने कहाकि खाद्य पदार्थ के व्यापारियों की सहूलियत के  लिए मल्हनी बाजार के संगठन के लोगों ने इस कैम्प के माध्यम से

व्यवस्था  देने का कार्य किया हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के तमाम तहसीलों  व बाजारों के पदाधिकारी समय-समय पर इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य जिला  प्रशासन का सहयोग लेते हुए व उन्हें सहयोग देते हुए करते
विज्ञापन


 रहेंगे। जिससे  व्यापारी व व्यापार मण्डल को बड़ी आसानी होगी। जिला महामंत्री अशोक साहू ने  कहा कि संगठन का चाहे कोई भी हो, उसको अपने उद्देश्यों के साथ-साथ सभी के  हितों का ध्यान करते हुए काम करना चाहिए। इस मौके
विज्ञापन


 पर सतीश गुप्ता, विनोद  अग्रहरि, भोला सेठ, रिंटू सिंह, रिजवान खां, टप्पू सिंह, दिनेश यादव,  नित्यानंद पाण्डेय, प्रेमचन्द अग्रहरि, प्रमोद अग्रहरि आदि मौजूद थे।  कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें