फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाहुबली पिचकारी और फॉग सिलिंडर की धूम, रंगों से गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
होली
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में होली का उल्लास परवान चढ़ने लगा है। तीन मार्च को होलिका दहन और चार को धुलेंडी (रंगों का पर्व) मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है और रंग-गुलाल व आकर्षक पिचकारियों से सजी दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। इस बार बाजार में बच्चों और युवाओं के लिए कई आधुनिक उत्पाद मौजूद हैं। बाहुबली, अमेरिकन, कैप्टन और कार्टून कैरेक्टर वाली प्रेशर पिचकारियों की भारी मांग है। इसके अलावा, पीठ पर टांगने वाली टैंक पिचकारी बच्चों को खूब लुभा रही है। परंपरागत रंगों के साथ-साथ इस बार फॉग सिलिंडर, स्मोक फाउंटेन और रंगीन अनार जैसे नए आइटम उत्साह दोगुना कर रहे हैं। पटाखों की तरह हवा में गुलाल उड़ाने वाले यंत्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। मुखौटों की दुकानों पर भी खासी भीड़ है, जहां बालों वाली टोपी से लेकर शेर-चीता और डरावने चेहरों वाले मास्क बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। जागरूकता के चलते लोग इस बार केमिकल वाले रंगों के बजाय हर्बल गुलाल और पानी में घुलने वाले प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। रंग-बिरंगे फॉग स्प्रे का चलन भी इस बार जोरों पर है। दुकानदार अखिलेश गुप्ता ने बताया कि इस बार कंपनियों ने कई सुरक्षित और आधुनिक उत्पाद बाजार में उतारे हैं। ग्राहकों की भीड़ से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बच्चे अपनी पसंद के सामान चुन रहे हैं और बाजार पूरी तरह से होली मूड में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें