डोभी। आजमगढ़ से वाराणसी जा रही रोजवेज में शार्ट सर्किट से आग लगने से बस में भगदड़ मच गई। यात्री शोर मचाना शुरू कर दिए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेज लेकर बस को सड़क के किनारे रोककर किसी तरह आग को बुझाया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। संयोग अच्छा था कि सभी यात्री बालबाल बच गए। रविवार को सुबह रोडवेज की बस आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रही थी। बजरंग नगर बाजार के पास बस पहुंची थी। तभी बस में कहीं से धुंआ निकलने लगा। बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस से धुंआ निकलते देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर बस को रोक दिया। बस से धुंआ निकलने की जानकारी होते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को बाहर निकाला। जिससे किसी तरह के जान माल का खतरा नहीं हुआ। चालक अमित पांडेय की तत्परता से जान हानि होने से बच गई। बस में 32 यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंचे बजरंग नगर चौकी इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इसके बाद बस के यात्रियों को दूसरी बस से वाराणसी भेजा गया।