फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मांगलिक कार्यक्रम में गए युवक को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के एक पैलेस में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक को कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी पंकज पुत्र रामलखन रविवार की देर रात नगर के सहनाई पैलेस में बद्दौपुर गांव निवासी अपने दोस्त के बरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहीं पर बद्दौपुर गांव के दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में किसी बात को लेकर तू-तू मै-मै हो गई। कार्यक्रम में आए लोगों ने मामले को समझाकर शांत कराया। उसके बाद पंकज अपने घर कौड़िया आने लगा इतने में अन्य समुदाय के लोगों ने कौड़िया बाजार में अकेला पाकर पंकज को पीटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें