फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेगर दबाने पर भी रायफल से नहीं निकली गोली, एसपी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

रायफल में लगी है जंग, पुलिस कैसे बने दबंग
- ट्रिगर दबाते रहे संतरी, नहीं चली गोली
- एसपी के निरीक्षण में खुली पोल, जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
केराकत। एसपी रविशंकर छवि ने बुधवार की शाम चार बजे केराकत कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहरे पर खड़े संतरी को रायफल चलाने को कहा। एसपी के निर्देश पर वह ट्रिगर दबाते रहे, मगर गोली नहीं निकली। नाराजगी जताते हुए एसपी ने रायफल पकड़ा तो पता चला कि उसमें जंग लगा होने से गोली नहीं निकल रहा। एसपी ने असलहों की नियमित सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, मुकदमों की विवेचना की स्थिति, गैंगेस्टर के वांछित अपराधियों की स्थिति व गंभीर अपराधिक घटनाओं में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी आदि के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। पहरे पर खड़े संतरी ओमप्रकाश यादव व मो.इमरोज को बुलाकर रायफल चलाने को कहा तो संतरी के ट्रिगर दाबने के बाद भी रायफल से गोली नहीं निकली। इस पर एसपी ने खुद रायफल को चेक किया तो पता चला कि रायफल में जंग लगा था। जिसको लेकर कोतवाल को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने ग्राम सुचितपुर निवासी होमगार्ड पंचम राम चौहान हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश न करने पर भी कड़ी फटकार लगाई । एसपी ने कहा कि इस हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश कर मुल्जिम की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें