जलालपुर क्षेत्र के कुसिया बाजार में होली,नवरात्र, ईद मिलन समारोह और कवि सम्मेलन में कविता पाठ क
जलालपुर। कुसिया बाजार में होली, नवरात्र, ईद मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन शिवबहादुर सिंह की तरफ से आयोजित हुआ जिसमें कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर रात भर श्रोताओं से खूब तालियां बजवाई। कवि सम्मेलन के संचालक मिथिलेश सिंह गहमरी ने अपने संचालकीय अंदाज में कहा, बाप की दौलत को भाइयों ने बांट खाई, मेरे हिस्से में मेरी मां आई। गजब होता है मां की दुआओं का असर, कहीं निकलें तो मां की दुआएं लेकर।
शायर मकसूद आलम ने कहा, महफिल में आप आए बड़ी बात हो गई, चलिए इसी बहाने मुलाकात हो गई। अरुण बरनवाल ने कहा, जब जब हमने दूध पिलाया नाग काटता आया है, पाक पड़ोसी हमको तो आतंक बांटते है। झगडू भैया ने सिंदूर का महत्व बताते हुए कहा, बेटी को बहू बना देता है चुटकी भर सिंदूर, दो अनजाने मिला देता है चुटकी भर सिंदूर सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। डॉ रामसमझ भास्कर, निडर जौनपुरी ने भी अपनी- अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। शुभारंभ कवयित्री रंजना राय की वाणी वंदना से हुआ।
इससे पूर्व आयोजक शिवबहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि जखनियां के विधायक बेदीराम और सभी कवियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।