फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाई बोला- योगी सरकार पर था भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर के शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद मृतक के पैतृक गांव टेकारी (सिकरारा) में परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मृतक के भाई सतीश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लखनऊ पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा जताते हुए कहा कि अब हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी इसी तरह कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
सोमवार सुबह लखनऊ के नहर पुलिया क्षेत्र में एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव पुलिस की गोली से मारा गया। संजय अंबेडकरनगर जनपद का निवासी था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार संदीप सिंह की हत्या में उसकी मुख्य भूमिका सामने आई थी।
विज्ञापन

मुख्य शूटर के एनकाउंटर की सूचना मिलने पर सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी मृतक के भाई सतीश सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमें शुरू से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पुलिस पर भरोसा था।
देर से ही सही लेकिन परिवार को न्याय मिलने की शुरुआत हुई है। अब इस हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी और परिवार के साथ ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें