फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बराती को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। थाना क्षेत्र के छेरहटी के समीप शनिवार की रात गाड़ी में सवार बराती को वाहन चालक ने अपने साथियों को बुलाकर मारापीटा। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के फदुलहा गांव से भदोही थाना क्षेत्र के दुरासी गांव में शनिवार को बरात गई थी। वाराणसी के कपसेठी थानाक्षेत्र के मजगवा गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय भी बरात में आया था। आरोप है कि बरात से घर लौटते समय गाड़ी के चालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर चालक उसे गाड़ी से जबरन नीचे उतारने लगा लेकिन कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। तभी सुरेरी थाना क्षेत्र के छेरहटी नदी के समीप कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी रोककर अभिषेक को गाड़ी से उतारा, फिर लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक को गंभीर चोटे आई। युवक से घटना की सूचना मिलने पर रिश्तेदार पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए। सुरेरी थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें