रामपुर। मृतक श्यामजीत की फाईल फोटो। परिजन
रामपुर। गोपालापुर दुबान गांव के पास शुक्रवार की सुबह बसुही नदी में शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार ने बताया कि शव की पहचना सुरेरी थाना क्षेत्र के पट्टीभरतराय (बनपुरवा) निवासी श्यामजीत गौतम (38) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार श्यामजीत का मूल घर नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में था। वह अपनी ससुराल पट्टीभरत राय गांव में रहता था। करीब एक सप्ताह पहले ही वह मुंबई से घर लौटा था। बीते 14 अक्तूबर की शाम वह मछली खरीदने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।