फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नहर की पुलिया के पास पुजारी का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के समीप बृहस्पतिवार को एक पुजारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महाराजगंज जिले के त्रिपुरारी मिश्र (55) निवासी बरवत गांव, थाना घुघली पेशे से पुजारी हैं। अक्सर धार्मिक अनुष्ठान के लिए वह एक जिले से दूसरे जिले सफर करते रहते हैं। मंगलवार को वह जौनपुर के सूरापुर गांव निवासी अपने दोस्त आशुतोष शर्मा से मिलने के लिए निकले थे। इस बीच वह वाराणसी में रुक कर पूजा अर्चन भी किए थे। बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक आशुतोष को फोन पर सूचना दी कि वह किसी अनजान जगह पर बस से उतर गए हैं। समझ में नहीं आ रहा कि वह स्थान कौन सा है। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका। रात करीब 11 बजे जब आशुतोष ने खोजबीन शुरू की लेकिन मित्र का कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 6 बजे त्रिपुरारी के बेटे प्रिंस ने दोबारा फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो किसी ने उसे सूचना दी कि उसके पिता का शव सुबह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के समीप मिला है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें