फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार दिन से लापता वृद्ध का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। पराहित गांव में माता प्रसाद शर्मा (80) घर से चार दिन पहले लापता हो गए थे। उनका रविवार को दोपहर बाद शव तालाब में दिखा। परिवार वालों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर चार दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि रविवार को गांव के पश्चिम तरफ एक तालाब में ब्राह्मण बस्ती के बच्चे शौच के लिए गए थे। तालाब में पानी में उतराया शव देखकर घर पहुंचकर सारी बात बताई। बच्चों के घर वाले गांव के लोगों के साथ तालाब के किनारे गए। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर कोतवाली भी पहुंच गई पुलिस ने ग्रामीणों और परिवार वालों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान चार दिन पहले लापता माता प्रसाद शर्मा (80) के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि वृद्ध की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें