फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन से 20 फीट ऊपर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव की मुस्लिम बस्ती में सोमवार की सुबह जमीन से 20 फीट ऊपर पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार घंटे तक शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। पुलिस ने समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पंवारा थाना के ग्राम गौहानी की मुस्लिम बस्ती का दिलशाद (22) पुत्र रुस्तम उर्फ मक्कर रविवार की दोपहर में अपने दोस्त सलमान व उसके साथ आए चार लोगों के साथ घर से निकला था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से 800 मीटर दूर उसका शव पेड़ से लटकता देखा।
ग्रामीणों व परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को चार घंटे तक कब्जे में नहीं लेने दिया। सर्किल मछलीशहर और सुजानगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। लोग शव उतारने नहीं दे रहे थे। मछलीशहर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, सुजानगंज थानाध्यक्ष यशवेंद्र सिंह व मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के पिता रुस्तम उर्फ मक्कड़ को बहुत समझाया गया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया तो लोग हल्ला मचाने लगे।
विज्ञापन

पिता का कहना था कि मौके पर डीएम व एसपी के आने के बाद ही शव को नीचे उतारा जाएगा। पंवारा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के आश्वासन पर कि 24 घंटे में आरोपी पकड़ा जाएगा पर लोगों ने शव नीचे उतारने दिया। चर्चा है कि आशनाई के चक्कर में युवक की हत्या कर पेड़ की डाल से लटका दिया गया है।
घटनास्थल पर मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल भी मौजूद रहे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दिलशाद दो भाइयो में सबसे छोटा था। भवन निर्माण में शटरिंग का काम करता था। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का होने की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप और अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें