फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बगीचे में फंदे से लटकता मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजीबाजार। बेदौली गांव निवासी बाल गोविंद (40) का शव उसके घर से 500 मीटर दूर बगीचे में लटकता मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि मृतक बाल गोविंद घर पर खेती बाड़ी का काम करके परिवार का गुजारा करता था। वहीं इनकी पत्नी मालती गांव में दूसरे की खेत में मजदूरी करके घर के खर्चे में हाथ बंटाती है। बृहस्पतिवार की भोर में गोविंद का शव बगीचे में लटकता मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। हल्ला होते ही पूरा गांव मौके पर इकट्ठा हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार कि तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली हैं। मृतक के दो लड़के हैं।
बड़ा लड़का सूरज (22) जो बाहर कमाने गया है। दूसरा लड़का शुभम (16) अभी 11वीं कक्षा में पढ़ता है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें