फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सराफा व्यवसायी का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। थाना क्षेत्र के नासही मोहल्ला में बुधवार की शाम सराफा व्यापारी दुर्गेश कुमार सोनी (32) का फंदे से शव लटकता मिला। घटना के पीछे का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जफराबाद के नासही निवासी दुर्गेश कुमार सोनी(32) कस्बे में सराफा की दुकान चलाता था। उसका पत्नी से 10 दिन पहले विवाद हो गया था, जिसके चलते इनकी पत्नी मायके में चली गई। दुर्गेश दोपहर में अपने कमरे में गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर उसकी मां जब पीछे कमरे में उसको बुलाने गई तो उसका शव कमरे में पंखे की कुंडी से फंदे के सहारे लटकता मिला। उसने पुलिस को सूचना दी। दुर्गेश के दो बेटे हैं एक 5 साल व दूसरा 3 साल का है। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगो द्वारा बताया जा रहा कि वह कुछ दिनों से परेशान दिख रहा था और आर्थिक रूप से भी कमजोर था। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। इसके पहले भी बीते 24 दिसंबर को बड़े भाई मनोज ने वीडियो बनाकर आत्महत्या की थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उनके परिवार से या फिर उनकी पत्नी की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें