फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला पंचायत चुनाव की खूनी बिसात, 1 लाख में दी थी हत्या की सुपारी

विज्ञापन
हत्या के कोशिश में गिरफ्तार आरोपी।पुलिस विभाग
विज्ञापन
तेजीबाजार (जौनपुर)। चुनावी महत्वाकांक्षा और आपसी रंजिश के चलते एक गहरे दोस्त ने ही अपने साथी की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। तेजीबाजार पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में वांछित दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार मुख्य साजिशकर्ता राजीव यादव ने पूछताछ में कबूल किया कि वह जिला पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था लेकिन उसके पुराने मित्रों, आशुतोष सिंह और अभिषेक सिंह उर्फ राहुल सिंह ने इसका विरोध किया। इसी बीच एक पुराने सड़क विवाद में राजीव ने विरोधियों की पैरवी शुरू कर दी, जिससे संबंधों में खटास आ गई। राजीव को लगा कि चुनाव जीतने के लिए आशुतोष और राहुल को रास्ते से हटाना जरूरी है। हत्या को अंजाम देने के लिए राजीव ने अपने मित्र अतुल के साथ मिलकर योजना बनाई। उसने शूटर संदीप यादव और विद्यासागर उर्फ गुड्डू को 1 लाख रुपये की सुपारी दी। योजना के तहत 30 मार्च की भोर करीब 4 बजे शूटरों ने आशुतोष सिंह के घर धावा बोला और उनके कमरे की खिड़की से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि उस रात आशुतोष उस कमरे में नहीं सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। तेजीबाजार थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि आरोपियों को कंधी साइफन पुलिया के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अतुल सिंह पर गैंगस्टर एक्ट सहित 7 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब फरार शूटरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें