फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चुनावी रंजिश को लेकर तो नहीं हुई भाजपा नेता की हत्या !

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव में बृहस्पतिवार को चर्चा होती रही है कि भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर तो नहीं हुई। मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी समेत पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी हैं।
विज्ञापन

मृतक प्रमोद के भतीजे संजय कुमार यादव की तहरीर पर सिकरारा पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या व साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। संजय ने तहरीर में बताया कि उसके चाचा प्रमोद कुमार बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे अपने कार से घर से जौनपुर भाजपा कार्यालय जा रहे थे। बोधापुर गांव के हाईवे के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक सवार चार व्यक्तियों ने शादी का कार्ड देने के बहाने रोका। इनमें से एक विजय यादव है जो ग्राम विशुनपुर का रहने वाला है। विजय की प्रमोद से चुनावी रंजिश चल रही थी। विजय के साथ तीन अज्ञात व्यक्ति थे। बदमाशों ने प्रमोद (चाचा) के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। संजय ने बताया कि इस घटना को उसने व रमेशचंद्र व अन्य बहुत आने-जाने वाले लोगों ने देखा। मारने के बाद सभी लाला बाजार की तरफ भाग गए।
गांव में छाया रहा मातम
भाजपा नेता की हत्या से पूरे गांव में मातम छाया रहा। घरों में चूल्हे नहीं जले। ग्रामीणों के मुताबिक प्रमोद यादव इतने निर्विवाद, मिलनसार व सामाजिक व्यक्ति थे कि किसी को उनकी मौत का भरोसा भी नहीं हो पा रहा है। संबंधी व जनपद के तमाम लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। हत्या के दूसरे दिन भाजपा के राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा नेता प्रमोद यादव की मौत से पुत्र सिद्धार्थ यादव व सिद्धांत, पुत्री रूबी यादव, पत्नी कलावती यादव सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हमलावरों की तलाश की जा रही है। मुकदमे के आधार पर नामजद मुख्य आरोपी विजय यादव समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। - परमानंद कुमार, सीओ सदर।
परिजनों को सपा के पूर्व मंत्री ने बंधाया ढांढस
सिकरारा। भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद यादव की दिनदहाड़े हुई हत्या से आमजन आहत हैं। लोग उनके पैतृक आवास बोधापुर पहुंच कर परिजनों को ढांढस दे रहे हैं। शुक्रवार को सपा के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव के साथ बोधापुर पहुंच कर परिजनों से मिलकर सांत्वना दिए। उन्होंने परिवार के हर संंभव मदद के लिए तैयार रहने का विश्वास जताया। निषाद पार्टी के शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी सांत्वना देने पहुंचे। दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें