कांग्रेस के चौपाल में संबोधित करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह। कांग्रेस
- फोटो : पीडी जैन कॉलेज में विशाल सूर्य नमस्कार महोत्सव के लिए भूमि पूजन करते लोग। स्रोत: आयोजक।
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के नडार गांव में कांग्रेस की ओर से रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस गरीबों, मजदूरों, छात्रों और किसानों के अधिकार की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। मजदूरों का हक छीनकर गरीबों को भाजपा सरकार गुलाम बना रही है। मजदूरों को न्याय दिलाने तक कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा। कांग्रेस की ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबी की जगह गरीबों को ही खत्म कर उन्हें उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हाथों गुलाम बनाने की साजिश कर रही है। पार्टी इस साजिश को सफल नहीं होने देगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला को-आर्डिनेटर मंजू संत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मनरेगा कानून के तहत गरीबों, महिलाओं और अकुशल मजदूरों को गांव में ही गारंटी के तहत रोजगार देने का कानून बनाया था। राजेश कुमार कुमार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, मजदूरों, और महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए काम करती है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश के पूर्व मुख्य संगठक एवं जौनपुर कांग्रेस के प्रभारी सुधाकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा और गरीबों के अधिकार को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक लडाई लड रही है। जनता का भरोसा सरकार से उठ चुका है , छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बर्बाद हो चुका है। चौपाल में मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोआर्डिनेटर डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, जिला सचिव संतोष पाण्डेय, अशोक सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ललित चौरसिया,ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता,पप्पू सिंह, सरिता देवी, संतरा देवी, सीता देवी, श्रीप्रकाश प्रकाश सरोज, पवन यादव,सुरेश दूबे, प्रेमचंद सरोज, रामकुमार सरोज, पूर्णमाशी बेनवंशी, छोटेलाल मौजूद रहे।