फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किशोरी को लेकर फरार हुआ बाइक सवार, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रही किशोरी रविवार की शाम को करीब पांच बजे एक बाइक सवार के साथ गायब हो गई। युवक से लिफ्ट मांगने के परिणाम स्वरूप हुई घटना से परेशान परिजन थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दिए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम खोजबीन में जुट गई।सिकरारा क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध महिला रविवार शाम को सुजानगंज देवकली गांव में बहन की पोती की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। अपनी पौत्री के साथ वाहन के इंतजार में सड़क किनारे बैठी थी। उनके साथ शादी में उपहार देने के लिए कुछ बर्तन, मिठाई की झपियां व बैग भी था। इसी बीच एक बाइक सवार वहां पहुंचा और एक रिश्तेदार का नाम भी लिया। उसपर विश्वास करके महिला ने अपनी पौत्री को युवक के बाइक पर बैठाकर सामान सहित भेज दिया। कुछ देर के बाद पता चला कि किशोरी को लेकर बाइक सवार युवक कहीं भाग गया। थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने मामले को संदिग्ध मानते हुए बताया कि परिजनों के मोबाइल से मिले कुछ संदिग्ध नंबर सर्विलांस में डाल दिए गए हैं। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें