फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व ही सभी धर्मों का मूल आधार

Mon, 21 Dec 2015 12:46 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र शारीरिक प्रमुख गजेन्द्र ने कहा कि हिंदुत्व ही सभी धर्मो का मूल आधार है। रीति रिवाज परंपराएं रहन-सहन सहयोग और संस्कार हिन्दू संस्कृति की पहचान है।
विज्ञापन


खान -पान, वेश-भूषा और अनेक भाषा होते हुए भी हिन्दुस्तानियों में एकमेव भाव हिंदू दर्शन की देन है।  वह टीडी कालेज में रविवार को गणवेशधारी स्वयं सेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि में जन्म लेने के कारण करोड़ो स्वयं सेवको का संकल्प है कि हिंदुत्व सुरक्षित रहे और हिन्दू राष्ट्र का निर्माण हो। संघ नियमित चलने वाला संगठन है इसलिए दुनिया में चलने वाले अन्य संगठनो से भिन्न है।
विज्ञापन


संघ शाखाओं से व्यक्ति में देश प्रेम नैतिक गुणों के विकास सहित रचनात्मक वृत्तियों का निर्माण होता है। ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों को त्यागकर समग्र हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता का भाव जागृत करने के लिए आरएसएस सतत

प्रयत्नशील है।  जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य के बल पर संघ का उदाहरण दिया जा रहा है। किन्तु अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। अध्यक्षता डा. पीएन सिंह तथा संचालन शैलेश उपाध्याय ने किया।

कार्यक्रम में रामेश्वर, मुरली पाल, डा. वेद प्रकाश, अनिल सिंह, शैलेन्द्र, शिव प्रकाश मौर्य, सुरेश सिंह, नौरंग बहादुर सिंह, सांसद केपी सिंह, ईश्वरदेव सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह,  विभाग प्रचारक धनंजय तथा जिला प्रचारक आलोक आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें