फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार का साइड शीशा टूटने पर बराती और घराती भिड़े, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मैनपुर गांव में सोमवार की रात चार पहिया वाहन का साइड शीश टूटने पर बराती व घराती भिड़ गए। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनपुर गांव में प्रेमचंद यादव की बेटी काजल की शादी थी। सुरेरी थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी रामआसरे यादव के बेटे चंदन यादव की बरात आई थी। बरात में आई बोलेरो सड़क पर खड़ी थी। बाइक से निमंत्रण में शामिल होने जा रहे गांव के ही दो युवकों से बोलरो के साइड शीशा में टक्कर लगने से टूट गया।
दोनों पक्षों में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। बराती पक्ष के लोगों ने गांव के दोनों युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शादी कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि रात में खाना खाकर वापस लौट रहे बरात के दो युवकों को ग्रामीणों ने रास्ते में रोक कर पिटाई कर दी। इससे अर्जुन यादव व बऊ यादव उर्फ जयप्रकाश निवासी सोरहा पूरे दयाल घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बराती सूरज राजभर निवासी राजापुर की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित यादव निवासी मैनपुर व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें