फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक ही मतपेटिका में पड़ेगा अध्यक्ष व सभासद का मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से एक बदलाव किया गया है। इसके तहत अब अध्यक्ष व सभासद का मतपत्र एक ही मतपेटिका में डाला जाएगा। जिससे मतदान कार्मिकों को मतगणना से पहले दोनों मतपत्र का अलग-अलग बंडल बनाना पड़ेगा। इसके बाद मतों की गिनती होगी, साथ ही मतदान कार्मिकों की एक ही शिफ्ट में मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 12 नगर निकायों में अध्यक्ष के 12 व सभासद के 208 पदों पर चुनाव हो रहा है। इसमें मतदान स्थल की संख्या 488 है। ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार इस बार केवल केवल एक मतपेटिका में अध्यक्ष व सभासद का मतपत्र डाला जाएगा। इससे अब 488 मतपेटिका ही लगेगी। हालांकि प्रत्येक मतदान स्थल पर दो मतपेटिका भेजी जाएगी, जिसके लिए कुल 976 मतपेटिकाओं की आवश्यकता है।
जनपद में कुल 14 हजार मतपेटिकाएं उपलब्ध हैं। मतगणना शाम छह बजे से पहले खत्म करने की तैयारी है। ऐसे में मतगणना कार्मिकों को दो शिफ्ट में नहीं लगाया जाएगा। फिलहाल मतगणना कार्मिकों की 1040 की लिस्ट तैयार की गई है, इसमें 260 मतगणना पार्टी बनाई गई है। इस बार पांच बूथ पर एक टेबल लगाया जाना है इसमें 12 घंटे के अंदर मतगणना पूरी करनी है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में अध्यक्ष व सभासद के मतपत्र एक ही मतपेटिका में पड़ेंंगे, पूर्व के चुनावों में अलग-अलग डाला जाता था। साथ ही इस बार एक ही शिफ्ट में मतगणना कार्मिकों को लेकर चुनाव संपन्न कराना है।
विज्ञापन

राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें