जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा गांव में पंचायत चुनाव के दिन मतपेटिका में पानी डालने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में सात आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त कर कोर्ट ने जेल भेज दिया।
बक्शा थाने पर तैनात एसआई हरिश्चंद्र राव ने बेलहटा गांव के महेंद्र कुमार बिंद, शिव शंकर गिरी समेत 6 नामजद 10 से 15 अज्ञात पुरुष और 15 से 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था कि 15 अप्रैल 2021 को शाम 5:45 बजे सूचना मिली कि बेलहटा गांव के पोलिंग बूथ में कुछ अराजक तत्वों ने मतपेटिका में पानी डाल दिया है। वहां पहुंच कर आरोपितों को पानी डालने से रोका।आरोपितों ने लाठी,ईट व बल्लम से पुलिस बल पर जानलेवा हमला कर दिया। आरक्षी विवेक सिंह को मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई। शिव शंकर गिरी समेत सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। आरोपितों ने जमानत अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत निरस्त कर दिया।