फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला लूटा गया बैग

Wed, 18 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गत पांच सितंबर को बरावां बाजार से मेडिकल स्टोर संचालक का लूटा गया बैग मंगलवार को जगदीशपुर स्थित एक तालाब में मिला। बैग में रिचार्ज कूपन और अन्य सामान भरे थे।
विज्ञापन


 बैग देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग को कब्जे में ले लिया। बरावां निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अरशद से गत पांच सितंबर को लुटेरों ने तमंचा सटाकर बैग लूट लिया था। भुक्तभोगी के मुताबिक उसमें डेढ़ लाख रुपये के कूपन कुछ नकदी, डीएल और अन्य सामान थे।


सोमवार को जगदीशपुर स्थित शिव मंदिर के समीप तालाब में कुछ मछुआरे मछलियां पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बैग मिला, जिसे मछुआरों ने बेकार समझकर फेंक दिया। मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए तालाब की ओर गए तो बैग देखा। उसमें से सामान बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान छेदी अंसारी और जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव ने ड्राइविंग लाइसेंस देखकर पहचान गए और बताया कि यह बरावां निवासी अरशद का है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अरशद ने अपना बैग और सामान पहचान लिया। मौके पर मौजूद कुछ बच्चों ने बताया कि इस बैग में कुछ रिचार्ज कूपन भी थे, जिसे हम लोगों ने पाया था। घर ले जाकर मोबाइल में डालने का प्रयास किया, लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ।


बताते चलें कि घटना का खुलासा एसटीएफ ने वाराणसी में गत दिसंबर में किया था। पकड़े युवकों में से एक का घर उक्त तालाब के पास ही स्थित है। मीरगंज थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को रिमांड पर मांगा गया है, लेकिन अब तक न्यायालय से रिमांड नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें