फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ग्रामीणों की घेराबंदी से बच गया गहनों का झोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़नपुर प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार को ग्रामीणों की तत्परता से साइकिल सवार सराफा व्यवसायी का गहनों से भरा झोला छिनैती होने से बच गया। घेराबंदी कर ग्रामीणों ने एक बदमाश को बाइक के साथ पकड़ लिया। चार बदमाश भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने बदमाश का हाथ पांव बांधकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक चाकू व नकली पिस्टल बरामद किया गया।
विज्ञापन

इमामपुर गांव निवासी श्रीराम सोनी झोले में गहने रख साइकिल से गांव-गांव फेरी लगाकर सोने चांदी के आभूषण बेचते हैं। शनिवार की दोपहर वह घर साइकिल से खेतासराय की तरफ जा रहे थे। विद्यालय के पास दो बाइक से पांच बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। गहनों का झोला छीन रहे थे कि श्रीराम ने शोर मचा दिया। घटनास्थल के पास किराने की दुकान पर बैठे कुछ ग्रामीण ललकारते हुए मौके की तरफ दौड़े। सामने से भी गांव वालों को आता देख बदमाश झोला छोड़ भागने लगे। चार बदमाश तो भागने में सफल रहे लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिकंदर राजभर निवासी बर्रा गांव बरदह आजमगढ़ बताया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। अन्य साथियों का नाम पता लगाकर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें