जौनपुर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला इकाई की समीक्षा बैठक अल्फास्टीन गंज स्थित सपा के जिला
कार्यालय पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें पिछड़ों और अति पिछड़ों की स्थिति पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर हरीश चंद्र प्रजापति ने कहा कि पिछड़ों, अति पिछड़ों एवं दलितों का मान सम्मान एवं भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है, इसलिए 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जी जान से जुट जाएं। इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश सचिव पूनम मौर्या, योगेंद्र यादव, लाल मोहम्मद राईनी, आरिफ हबीब, शाहनवाज खान, कमालुद्दीन अंसारी, उषा यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण बिंद ने किया।