फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप चालक पर किया जानलेवा हमला

Sat, 25 Feb 2017 01:09 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव के पास शुक्रवार को बदमाशों ने एक जीप चालक पर जानलेवा हमला किया। जीप में सवार यात्री  और आस पास के लोग बचाव के लिए आगे आए तो हमलावर फरार हो गए। सरिया और डंडे से किए गए हमले में चालक लहूलुहान हो गया। उसकी गंभीर हालत देख डाक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा गांव निवासी पंधारी लाल  (40) प्राइवेट जीप चलाता है। दोपहर मे वह कस्बे से सवारी लेकर बंधवा बाजार जा रहा था।
कोटवा गाँव के समीप चार लोगों ने हाथ देकर जीप रोक लिया। जीप के रूकते ही सीरिया और डंडे से चालक पंधारी लाल की पिटाई शुरू कर दी। सिर में गंभीर चोट आने से वह अचेत हो गया। जीप में सवार यात्री और आस पास के लोग बचाव के लिए आगे आए तो हमलावर दो बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल मे पहुंचे परिजनों ने पुलिस को  बताया कि चालक पंधारी लाल एक चचेरा भाई पशु तस्करों के साथ रहता है।

देर रात मे अपने कई साथियों के साथ घर आता जाता रहता है और नशे मे हंगामा करता है। इसी का विरोध करने पर वह बीते 20 तारीख को अपने ही सगे भाई अमृतलाल पर भी हमला करवाया था जिसमें उनका पैर टूट गया था। घायल जीप चालक पंधारी लाल की पत्नी कौशिल्या ने बताया कि गुरुवारको धारदार हथियार से वार कर दिया था जिससे उनका कान कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें