कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरौनी पश्चिम पट्टी गांव के निवासी चंद्रभान चौधरी के मोटरसाइकिल की डिग्गी का ताला तोड़कर उचक्कों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए।
बृहस्प तिवार को चन्द्रभान चौधरी बैंक से पैसा निकालने गया था। जब वह स्टेट बैंक से पैसा निकालकर उसे बाइक की डिकी में रख कर थोडी दूर पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर केवाईसी कराने के लिए बैंक में गया। आरोप है कि इसी दौरान उचक्कों ने उसके बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर रुपये निकाल लिए। शुक्रवार पीड़ित ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि पीडित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।