फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गाडगे की जयंती मनाई गई

Tue, 24 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धोबी समाज ने सोमवार को संत गाडगे की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर लोगों ने शहर में शोभायात्रा निकाली। जिला धोबी कल्याण समिति के तत्वावधान में गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन से चलकर कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज, सद्भावना पुल, किला रोड, अटाला मस्जिद होते हुए हिंदी भवन परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि संत गाडगे सामाजिक क्रांति के आधार और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने उपदेश में कहा था कि भगवान न तो तीर्थ में है ना ही कहीं और, वह तो दलितों और बेसहारा के रूप में तुम्हारे सामने खड़ा है। बतौर विशिष्ट अतिथि सिकरारा की ब्लाक प्रमुख अनारा देवी ने कहा कि बाबा ने अपने संदेश में बेरोजगार को काम, भूखे को भोजन, नंगे को वस्त्र, गरीब लड़के-लड़कियों को शिक्षा, अंधे-लंगड़े को दवा देना चाहिए।

 डा. दयाराम चौधरी ने कहा कि आज धोबी समाज में एकता एवं राजनीतिक चेतना का अभाव है। डा. माता दी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज अभी काफी पिछड़ा है।  संरक्षक राम अवध ने कहा कि शिक्षा के अभाव में धोबी समाज गरीबी रेखा के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर समिति ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2014 की परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के दो सौ मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप कनौजिया ने की। इस मौके पर संतलाल, डा. रमेश, संजय, फकीर राम, विश्वजीत, राधेश्याम, मनोज, जियालाल, सुक्खूराम, रामसिंह, डा. हरिनाथ, डा. संदीप कुमार आदि रहे। संचालन डा. संजय  ने किया।

उधर, उत्तर प्रदेश कन्नौजिया हितकारिणी समिति की ओर से चौकिया स्थित कन्नौजिया धर्मशाला में आयोजित समारोह में लोगों ने संत गाडगे के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी ने कहा कि संत गाडगे के आदर्शों पर चलकर ही सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है। अध्यक्षता धर्मपाल कन्नौजिया ने की। अमृतलाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डा. विनोद कुमार, डा. सतीश, सूर्य प्रकाश चौधरी, डा. मनोज आदि मौजूद थे। अच्छेलाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें