फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक कल्याण के प्रति जागरूक करना ही शिक्षा का उद्देश्य : कुलपति

विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम में कुलपति को सम्मानित करते शिक्षक और छात्र। स्रोत - फोटो : Samvad
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में विश्व शांति के निमित्त सामूहिक ज्ञान एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है बल्कि मानवीय संवेदनाओं और वैश्विक कल्याण के प्रति सभी को जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि युद्ध कभी भी किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता। शांति ही मानवता का एकमात्र भविष्य है। साथ ही विश्व जल दिवस पर उन्होंने विश्वविद्यालय में अंतर्विषयक ऊर्जा एवं जल संस्थान की स्थापना की पहल को भी महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जल संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। द्वितीय सत्र में विश्व जल दिवस (थीम : जल और लैंगिक समानता) पर डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. अजय विक्रम सिंह एवं प्रो. देवराज सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर ही हम वास्तविक समानता स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. विशाल यादव, डॉ. प्रमेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. शशिकांत यादव उपस्थित रहे। स्वागत एवं संचालन डॉ. अनुराग मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें