जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश मंगलवार से वितरित किया जाएगा। केंद्रवार प्रवेश पत्र के बंडलों को क्रम से लगा दिया गया है। जिले में माध्यमिक स्तर के 667 विद्यालयों का संचलन हो रहा है। परीक्षा के लिए कुल 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 151701 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 76918 परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि इंटर में 74783 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कॉपियां उपलब्ध कराई गईं हैं। करीब आठ उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं हैं। परिषद से काॅपियों की खेप भी पहुंच गई। हाईस्कूल और इंटरमीडियट की काॅपी मिल गई है। साथ ही प्रवेशपत्र भी भेज दिए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के साथ परीक्षा की शुचिता के लिए 24 घंटे वायस रिकाॅर्डर युक्त सीसी कैमरे की निगरानी में रखवाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के लिए पांच फरवरी से उत्तर पुस्तिकाओं की शत-प्रतिशत आपूर्ति स्कूलों में दी जाएगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्कूल के बंडल को मंगलवार से वितरित किया जाएगा।