नगर पालिका टाउन हाल परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को आयोजित व्यापारी पंचायत में नगर के व्यापारियों की समस्या पर चर्चा हुई।
जिला प्रशासन की ओर से हटाए जा रहे अतिक्रमण में व्यापारियों से सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया गया। ईओ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी निजी भूमि पर प्रशासन किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगा।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जावेद अजीम ने व्यापारियों की तरफ से सात सवाल जिला प्रशासन से पूछा। ईओ संजय शुक्ला ने उनके सवालों का जवाब दिया। ईओ ने बताया कि किसी की निजी जमीन पर प्रशासन कोई हस्तक्षेप नहीं
करेगा। अगर प्रशासन को आवश्यकता होगी तो वह मिल बैठकर बात करके समस्या का हल निकालेगा। नजूल जमीनों के संबंध में जो भ्रम है कि जिला प्रशासन पूरी तरह से नजूल लैंड को खाली कराएगा यह पूरी तरह से गलत है।
जितनी भूमि से काम चल जाएगा उतने से ही शहर को सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारी इस बात का ध्यान रखें की उनका नुकसान नहीं होने पाए।
विवेक सिंह, आलोक सेठ ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी और प्रशासन के बीच सामंजस्य बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष मेनका सिंह ने कहा कि महिला उद्यमी किसी भी समय वार्ता कर सकती हैं। कार्यक्त्रस्म संयोजक अनवारूल हक गुड्डू ने सहयोग के लिए आभार जताया।
इस मौके पर अशोक साहू, संजय केडिया, मदन लाल अग्रहरि, प्रदीप सिंह, मो. दानिश, सुबाष अग्रहरी, शिव कुमार साहू, ज्ञान जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, मुन्ना मौर्य, हेम सिंह, नीतिन सेठ, जमाल वासित खान, इरफान मंसूरी,
सुनील गुप्ता, आलम, अमरनाथ मोदनवाल, जावेद खान, गुलजारी लाल साहू, हनीफ अंसारी, विकास शर्म, अशोक मौर्य, पप्पू हरलालका, राजू जायसवाल, सर्वेश मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन शिव कुमार साहू ने किया।