फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

Mon, 04 May 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी सरकार पहुंची जनता के द्वारा अंतर्गत मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की ओर से रविवार को  मुगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


 यात्रा सतहरिया डाकबंगले से निकल कर सुजानगंज, नई बाजार, मुगराबादशाहपुर व जंघई रोड सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों सहित संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

साइकल  यात्रा को पूर्व प्रदेश महासचिव श्रवण जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  सबकी सुधि ले रहे हैं। चाहे वह किसान हो या फिर मजदूर, व्यापारी, दलित व पिछड़े वर्ग के हो।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि  प्रदेश की सपा सरकार जन कल्याण के लिए तमाम योजनाएं संचालित की गई है। साथ ही जनता से किए गए वायदे को 90 प्रतिशत पूरा कर दिया है।
विज्ञापन


साइकल यात्रा में अवधेश पटेल, अनिल यादव, रामलाल पाल, रामबली यादव, रतन यादव, पंचम पटेल, सूरज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें