फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली कांड का आरोपी गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमगंज। क्षेत्र के मई गांव निवासी अनिल मिश्र के लड़की की शादी 28 अप्रैल को थी। एक दिन पूर्व हल्दी की रस्म पर दरवाजे पर डीजे बजा कर परिवार के लोग नाच गा रहे थे, तभी गांव का युवक अज्ञात दर्जनों लोगों साथ पहुंचा और डीजे बंद करवाने लगा। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान आक्रोशित युवक ने गोली चला दी, जिसमे गांव का ही एक युवक घायल हो गया। इसी मामले में पुलिस ने मई गांव के दीपक यादव को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें