सिकरारा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बंद मकान में युवती से दुष्कर्म और धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
सोमवार दिन में युवती सरसों काटने सिवान गई थी। पहले से ही घात लगाए युवक ने उसे फुसलाकर घर के समीप पुराने खाली पड़े बंद मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। वह किसी तरह हाल बेहाल घर पहुंची तो हालत देख कर परिजन पूछताछ किए तो उसने सच-सच बता दिया। परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ पीड़िता को समीप के ही निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी किशन बिंद निवासी अलिशाहपुर चकमनशायती पूरवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।