फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पेशी पर जाते समय आरोपी कोर्ट परिसर से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के छेड़खानी व एससी/ एसटी एक्ट के मामले में आरोपी रोहित उर्फ राहुल बिंद पेशी पर ले जाते हथकड़ी खिसका कर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर गिरफ्तार किया। खेतासराय निवासी अनुसूचित जाति की लड़की अपने ननिहाल शाहगंज में रहकर पढ़ाई करती थी उसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 30 मई को रात जब वह शौच के लिए घर से निकली तभी रास्ते में सूरज, रोहित निवासी ग्राम सुरिस व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस विवेचना में दुराचार का मामला नहीं मिला। पुलिस ने छेड़खानी व अन्य धाराओं में केस डायरी दाखिल की। आरोपी जेल में है। मंगलवार को जेल से दीवानी न्यायालय लाया गया था। कचहरी में दूसरे तल पर सीढ़ी पर चढ़ते समय वह हथकड़ी खिसका कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें